फ़लक मामले में नाबालिग लड़की का पिता,2अन्य गिरफ्तार
नयी दिल्लीः एम्स में जीवन..मौत से जूझ रही दो वर्षीय बच्ची फ़लक को भर्ती कराने वाली नाबालिग लड़की के पिता और दो अन्य को आज गिरफ्तार कर लिया गया. 15 वर्षीय नाबालिग लड़की तब सुर्खियों में आई जब उसने खुद को बच्ची की मां बताते हुए उसे इलाज के लिये एम्स ले आई. बच्ची फ़लक की कथित तौर पर उसी ने पिटाई की थी.
लड़की ने अपने पिता पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अपने घर से लापता हो गयी थी. वह राजकुमार के साथ फ़रार हो गयी जिसने दो महीने पहले फ़लक को उसे सौंपा था.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दक्षिण..पूर्व अजय चौधरी ने कहा, हमने तीन लोगों - उसके पिता, एक महिला जिसने उसे देह व्यापार में ढकेला और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उन पर उसे छोड़ने एवं देह व्यापार में ढकेलने सहित कई मामले दर्ज किये गये हैं. उन्होंने कहा कि राजकुमार अब भी फ़रार है.
गिरफ्तार लोगों की पहचान लड़की के पिता जितेन्द्र गुप्ता और दंपति संदीप पांडेय एवं पूजा के रूप में हुई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजकुमार का पता लगाने का प्रयास तेज कर दिया गया है. लड़की से कई लोगों ने यौन र्दुव्यवहार किया. पूजा उसे उत्तरप्रदेश के एटा ले गई जहां उसे एक बूढे व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई.
चौधरी ने कहा, जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो पूजा के पति संदीप ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया. इसके बाद लड़की को फ़िर दिल्ली लाया गया और तुगलकाबाद के एक घर में रखा गया जहां संदीप ने उससे कई बार बलात्कार किया. बच्ची को भर्ती कराने वाली नाबालिग लडकी के मामले को देख रही बाल कल्याण समिति ने कहा था कि उसके पिता के खिलाफ़ मामला दर्ज किया जाना चाहिए. सूत्रों ने कहा कि समिति का मानना है कि नाबालिग के पिता के खिलाफ़ अत्याचार और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
इसने यह भी सुझाव दिया कि चार लोगों के खिलाफ़ अलग से मामला दर्ज किया जाना चाहिए जिन्होंने नाबालिग लडकी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. समिति ने कहा कि एक काउंसलर से बात करने के बाद नाबालिग ने उनसे कहा कि उसके पिता अपने दो रिश्तेदारों की हत्या के आरोप में आठ वर्ष जेल में रहे.
उधर, बच्ची को एम्स में भर्ती कराने वाली नाबालिग लड़की का शहर के एक बाल गृह में काउंसिलिंग दी जा रही है. महिला और बाल कल्याण मंत्री किरण वालिया ने कहा कि उनका विभाग लड़की की पूरी देखभाल कर रहा है और उसे प्रतिदिन दो बार काउंसिलिंग दी जा रही है ताकि वह कथित यौन दुराचार के सदमे से उबर सके.
No comments:
Post a Comment